कोरोना वायरस: भारत में एक दिन में 5,676 नए मामले, वायरस का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 11 Apr 2023 01:26 PM
कोरोना वायरस: भारत में एक दिन में 5,676 नए मामले, वायरस का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,676 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 37,093 हो गई है। सोमवार को, भारत में 5,880 कोविड मामले थे और सक्रिय मामलों की संख्या 35,199 थी।

डेली पॉजिटिविटी रेट 2.88 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.81 प्रतिशत दर्ज किया गया। अब तक किए गए कुल परीक्षण 92.30 करोड़ थे, जिसमें पिछले 24 घंटों में किए गए 1,96,796 परीक्षण शामिल हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रिकॉशन डोज सहित कुल 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। सक्रिय मामले 0.08 प्रतिशत हैं और रिकवरी रेट वर्तमान में 98.73 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,761 लोग महामारी से ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,00,079 हो गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav