कोरोना वायरस: दुर्ग में बुजुर्ग ने संक्रमण से इलाज के दौरान तोड़ा दम…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Dec 2023 11:09 AM
कोरोना वायरस: दुर्ग में बुजुर्ग ने संक्रमण से इलाज के दौरान तोड़ा दम…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: छत्‍तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसार दिए हैं। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ आम लोगों की भी टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं अब संक्रमित मरीजों के मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

दुर्ग में बुजुर्ग ने संक्रमण से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अब तक 13 एक्टिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है.

गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने 178 लोगों का सैंपल लिया जिसमें 78 लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल और 131 लोगों का रैपिड कोरोना जांच हुआ. आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग में 3 और भिलाई में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले.

भिलाई के कैंप वन में रहने वाली 81 साल के बुजुर्ग की सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत भी हो गई. मृतक की जांच रिपोर्ट अस्पताल के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव थी. बुजुर्ग कई और बिमारियों से से पीड़ित थे. इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav