छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर मतगणना: इन सीटों पर बीजेपी आगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 11:48 AM
छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर मतगणना: इन सीटों पर बीजेपी आगे…
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है, गिनती में शुरुवाती रुझान सामने आने लगे हैं। जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों में से 9 पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं तो वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।

जिसमें रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और राजनांदगांव में भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू जीत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि आज मंगलवार है और सब तरफ भाजपा के लिए मंगल ही मंगल होगा।

प्रदेश में 3 सांसद, एक पूर्व सांसद, एक कैबिनेट मैत्री एक पूर्व सीएम, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री , विधायक- पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं.

छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटों पर रुझान आया है, जिसमें से 9 पर भाजपा और दो पर कांग्रेस आगे है। छत्तीसगढ़ में अब तक बस्तर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग में बीजेपी आगे हैं, कांकेर में कांग्रेस को बढ़त है।सुबह आठ बसे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।डाक मतपत्रों को ईवीएम के आंकड़े के बाद ही जोड़ा जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav