IPL 2023: हैदराबाद ने कप्तान को बाहर किया, CSK ने ब्रावो को हटाकर चौंकाया, देखें किस टीम ने किसे रिलीज किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 16 Nov 2022 07:25 PM
IPL 2023: हैदराबाद ने कप्तान को बाहर किया, CSK ने ब्रावो को हटाकर चौंकाया, देखें किस टीम ने किसे रिलीज किया
ऑडियो सुनें

आईपीएल 2023: हर टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ी इसी साल 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे और उन पर फिर से बोली लगेगी। हालांकि, कुछ टीमों ने मिनी ऑक्शन से पहले ही ट्रेड विंडो के जरिए खिलाड़ियों का अदान-प्रदान कर लिया है और अब कई खिलाड़ियों की टीम बदल चुकी हैं। यहां हम हर टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

जानें किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया
मुंबई इंडियंसः कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

चेन्नई सुपरकिंग्सः ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।

पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी।

कोलकाता नाइट राइडर्सः पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन।

गुजरात टाइटंसः रहमानुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण एरोन।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड।

राजस्थान रॉयल्सः अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कुल्टर-नाइल, रासी वान डर डुसेन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका।

दिल्ली कैपिटल्सः शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, श्रीकर भारत, मनदीप सिंह।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news