बीजापुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने आत्महत्या की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 30 Jul 2025 01:59 PM
बीजापुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने आत्महत्या की
ऑडियो सुनें

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनगाचल गांव में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक पप्पू यादव ने अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पप्पू यादव मंगलवार को छुटटी से वापस आया था और उसने बुधवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनने के बाद जब शिविर के अन्य जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने देखा कि यादव खून से लथपथ पड़ा है। बाद में इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

उन्होंने बताया कि यादव बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital