साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल परिवर्तन की नींव: अजित डोभाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Apr 2022 10:20 PM
साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल परिवर्तन की नींव: अजित डोभाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को कहा कि देश के साइबरस्पेस पर किसी भी प्रकार के खतरे का सीधा प्रभाव सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ेगा. डोभाल ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया अभ्यास का उद्घाटन करने के बाद यह बयान दिया.

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय साइबर अभ्यास (एनसीएक्स) 18 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 10 दिन की अवधि में आयोजित किया जाएगा और इसमें महत्वपूर्ण क्षेत्रों के वरिष्ठ प्रबंधन और तकनीकी र्किमयों को साइबर खतरे से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

बयान के अनुसार, डोभाल ने अपने भाषण में देश में डिजिटल क्रांति का उल्लेख किया और सरकार की ओर से शुरू की गई तमाम डिजिटल सेवाओं के महत्व को रेखांकित किया. एनएसए ने कहा कि साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल परिवर्तन की नींव है.
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘साइबरस्पेस पर किसी भी प्रकार के खतरे का सीधा प्रभाव सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ेगा इसलिए हमें अपने साइबरस्पेस को सुरक्षित करने की जरूरत है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu