आज महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर हो सकता है फैसला…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Feb 2024 01:23 AM
आज महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर हो सकता है फैसला…
ऑडियो सुनें

रायपुर: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज शाम 5 बजे साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, कैबिनेट में मोदी की गारंटी पत्र को पूरा करने की चर्चा होगी। तृतीय अनुपूरक बजट को कैबिनेट मंजूर देगी। बजट 2024-25 को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। जनहित से जुड़े बाकी मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav