दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल नागरकोटि की जगह प्रियम गर्ग को टीम में किया शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Apr 2023 09:59 PM
दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल नागरकोटि की जगह प्रियम गर्ग को टीम में किया शामिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल कमलेश नागरकोटि की जगह बाकी बचे इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया. आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार तेज गेंदबाज नागरकोटि कमर के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दिल्ली की टीम ने गर्ग को उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये पर अपने साथ जोड़ा है.

इस आक्रामक बल्लेबाज को 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे पहले अपने साथ जोड़ा था और वह सनराइजर्स की ओर से तीन सत्र में 21 आईपीएल मैच खेल चुके हैं. हाल के वर्षों में प्रभावी प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद दिल्ली को गर्ग को टीम में शामिल करने को बाध्य होना पड़ा क्योंकि उसके पास अधिक विकल्प नहीं थे. दिल्ली की परेशानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने लंबे प्रारूप के विशेषज्ञ अभिमन्यु ईश्वरन को भी ट्रायल के लिए बुलाया था जहां गर्ग ने उन्हें पछाड़कर टीम में जगह बनाई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu