हर हर महादेव… दिल्ली सरकार कांवड़ियों के लिए शिविरों की व्यवस्था कर रही…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Jul 2023 12:57 PM
हर हर महादेव… दिल्ली सरकार कांवड़ियों के लिए शिविरों की व्यवस्था कर रही…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कांवड़ यात्रा के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के वास्ते शहर भर में कई शिविर स्थापित कर रही है। कांवड़ यात्रा मंगलवार से शुरू हुई, जो 15 अगस्त तक चलेगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आप सभी को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। हर साल की तरह दिल्ली सरकार सभी शिवभक्त कांवड़ियों के लिए पूरी दिल्ली में कांवड़ शिविर स्थापित कर रही है जहां सभी भोले भक्तों के लिए अच्छी एवं बेहतर सुविधाएं होंगी। हर हर महादेव।’’

हर साल बड़ी संख्या में कांवड़िए दिल्ली पहुंचते हैं और उनमें से कुछ दिल्ली की सीमाओं से होते हुए हरियाणा तथा राजस्थान जाते हैं।
पुलिस परामर्श के अनुसार, इस साल करीब 15 से 20 लाख का कांवड़ियों के आने की उम्मीद है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav