दिल्ली ‘झूठे प्रचार का मॉडल’ नहीं, शीला दीक्षित का ‘विकास मॉडल’ मांग रही है: राहुल

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 23 Jan 2025 03:59 PM
दिल्ली ‘झूठे प्रचार का मॉडल’ नहीं, शीला दीक्षित का ‘विकास मॉडल’ मांग रही है: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरंिवद केजरीवाल पर निशाना साधा और दावा किया कि अब राष्ट्रीय राजधानी की जनता इन दोनों नेताओं का ‘झूठे प्रचार का मॉडल’ नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का ‘विकास मॉडल’ मांग रही है।

उन्होंने अपने व्हाट्सएप चैनल पर दिल्ली से जुड़े कुछ मुद्दों का उल्लेख करते हुए एक पोस्ट किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘खराब निर्माण कार्य, गंदगी, महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण और भ्रष्टाचार, दिल्ली की सच्चाई जनता के सामने है। दिल्ली अब मोदी और केजरीवाल का झूठा प्रचार और पीआर मॉडल नहीं, शीला दीक्षित जी का वही सच्चा विकास मॉडल मांग रही है।’’

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को एक ‘थीम सॉन्ग’ जारी किया। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital