संसद पर हमले की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Dec 2023 12:13 PM
संसद पर हमले की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अमेरिका में मौजूद खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत ंिसह पन्नू की ओर से 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर ‘‘संसद की नींव को हिला देने’’ की धमकी वाला एक वीडियो संदेश जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है।

शीतकालीन सत्र के दौरान 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संसद और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा, ”किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” अधिकारी ने कहा, ‘‘संसद का सत्र जारी रहने पर हम सतर्क रहते हैं। हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने उसे मारने की कोशिश की और उसने इसका जबाव 13 दिसंबर को देने की धमकी दी। वीडियो में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तस्वीर भी थी।
पन्नू ने दावा किया कि उसकी प्रतिक्रिया ‘‘भारतीय संसद की नींव’’ हिला देगी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav