दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 30 Nov 2024 01:15 PM
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रति घंटे आंकड़े उपलब्ध कराने वाले ‘समीर ऐप’ के अनुसार, सुबह नौ बजे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ??रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इस साल नवंबर पिछले पांच साल में सबसे गर्म रहा। पूरे माह दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान 13 डिग्री से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह, औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। ऐसे में 2019 के बाद से इस साल नवंबर सबसे गर्म रहा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital