डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 02:00 PM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एवं बलात्कार के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम ंिसह 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद बुधवार को हरियाणा की रोहतक जेल से बाहर आ गया। अपनी अस्थायी रिहाई अवधि के दौरान ंिसह का प्रवास उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा में डेरा आश्रम में होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि वह आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आया। हरियाणा सरकार ने ंिसह को 20 दिन पैरोल की अनुमति दी है जबकि इस अवधि के दौरान उसके चुनाव संबंधी गतिविधियों से हिस्सा लेने, भाषण देने और राज्य में रहने पर रोक लगाई गई है।

ंिसह 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से भी अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी 2019 में दोषी ठहराया गया था।

उसने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया था।
पैरोल की शर्तों के अनुसार, डेरा प्रमुख किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेगा और न ही सार्वजनिक भाषण देगा। इस अवधि के दौरान वह हरियाणा से बाहर रहेगा।

डेरा प्रमुख ने कहा था कि अगर पैरोल मिलती है तो वह बागपत में रहना चाहते हैं। जेल विभाग ने हाल में विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर डेरा प्रमुख की पैरोल याचिका को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजा था। हरियाणा में पांच अक्टूबर को चुनाव होने हैं और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav