मेस्सी की मौजूदगी के बावजूद इंटर मियामी को विस्सेल कोबे ने हराया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 08 Feb 2024 03:11 PM
मेस्सी की मौजूदगी के बावजूद इंटर मियामी को विस्सेल कोबे ने हराया
ऑडियो सुनें

तोक्यो: हांगकांग में प्रशंसकों को निराश करने के बाद लियोनेल मेस्सी यहां विस्सेल कोबे के खिलाफ इंटर मियामी के प्रदर्शनी मैच के आखिरी 30 मिनट के लिए मैदान में उतरे लेकिन उनकी मौजूदगी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

मेस्सी के पास बुधवार को खेले गये इस मैच में गोल करने के दो मौके थे लेकिन उनका दोनों प्रयास विफल हो गया। मैच के 80वें मिनट में गोलकीपर शोता आरिया ने उनके प्रयास को विफल कर दिया जबकि उनके दूसरे प्रयास को विस्सेल कोबे की रक्षापंक्ति ने असफल कर दिया।

नियमित समय में मुकाबला गोलरहित छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट में विस्सेल कोबे ने 4-3 से जीत दर्ज की। मेस्सी ने हालांकि पेनल्टी किक नहीं लगाया जिससे स्टेडियम में मौजूद लगभग 29 हजार दर्शक ने निराशा में हूंिटग की।

यह हूंिटग हालांकि हांगकांग से कम थी जहां प्रदर्शनी मैच में मेस्सी मैदान पर नहीं उतरे थे। वहां मेस्सी और इंटर मियामी को नाराज प्रशंसकों और सरकार दोनों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था।
मेस्सी ने मंगलवार को ही संकेत दिया था कि वह चोट से उबर कर अच्छा महसूस कर रहे हैं और फिटनेस हासिल कर इस मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे।

इंटर मियामी के कोच गेरार्डो मार्टिनो ने कहा, ‘‘ मंगलवार शाम को अभ्यास के बाद, उन्होंने (मेस्सी) कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और हम सहमत हुए कि वह 30 मिनट खेलेंगे।’’ उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि मेस्सी ने पेनल्टी क्यो नहीं लगायी।

कोच ने कहा, ‘‘मैच खत्म होने के बाद अब हम बहुत संतुष्ट हैं क्योंकि मेस्सी बहुत सहज दिख रहे थे।’’ हांगकांग सरकार ने इस मैच के तुरंत बाद सवाल किया कि मेस्सी जापान में कैसे खेल पाए औरकुछ दिन पहले हांगकांग में क्यों नहीं खेल सके थे।

हांगकांग संस्कृति, खेल और पर्यटन कार्यालय ने कहा, ‘‘सरकार को उम्मीद है कि आयोजक और टीमें हांगकांग के लोगों को उचित स्पष्टीकरण देने के साथ उनके सवालों का समाधान कर पायेंगे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav