देवेगौड़ा ने कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष को हटाया, बेटे कुमारस्वामी को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 03:13 PM
देवेगौड़ा ने कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष को हटाया, बेटे कुमारस्वामी को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) के प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष सी. एम. इब्राहिम को हटा दिया और राज्य कार्यकारी समिति को भंग कर दिया। इब्राहिम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के खिलाफ बगावत का झंडा उठाया था।

देवेगौड़ा ने अपने बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को पार्टी की कर्नाटक इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। कर्नाटक के दो बार के मुख्यमंत्री रहे कुमारस्वामी पार्टी के विधायक दल के नेता भी हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ जाने के पार्टी के फैसले के खिलाफ इब्राहिम के बगावत करने के बादगौड़ा का ये आदेश सामने आया है।

इस संबंध में इब्राहिम ने 16 अक्टूबर को जद (एस) में ‘समान विचारधारा’ वाले लोगों के साथ बैठक की थी और घोषणा की थी कि उनके नेतृत्व वाली पार्टी वास्तविक पार्टी है। उन्होंने एक कोर कमेटी के गठन की भी घोषणा की जो पार्टी सुप्रीमो को एक ज्ञापन सौंपेगी कि जद (एस) को भाजपा के साथ नहीं जाना चाहिए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav