पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ली: गृह मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Dec 2023 04:01 PM
पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ली: गृह मंत्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश के युवाओं का सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है और पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है। यहां बुराड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ करियर को आकार देने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी है।

शाह ने कहा, ह्लसुनहरा भविष्य देश के युवाओं का इंतजार कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और इसके विकास को गति देते हैं।
उन्होंने कहा, भारत का समय आ गया है और पूरी दुनिया विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उसकी ओर देख रही है।ह्व उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और विकास विरोधाभासी नहीं हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता है। एबीवीपी की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि इसने न केवल शिक्षा प्रणाली की खामियों के खिलाफ संघर्ष किया है बल्कि छात्रों के चरित्र निर्माण में भी मदद की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu