धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर लेकिन स्थिर

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 10 Nov 2025 10:37 PM
धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर लेकिन स्थिर
ऑडियो सुनें

मुंबई. कई दिनों से अस्पताल में भर्ती जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है. फिल्म जगत के एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी. अभिनेता धर्मेंद्र (89) को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई बार भर्ती कराया गया है. नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक अंदरूनी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “धरम जी की हालत अच्छी नहीं है.” बेटे सनी देओल के प्रतिनिधि ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि “शोले” स्टार धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं.

जनसंपर्क (पीआर) प्रतिनिधि ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. आगे की टिप्पणी और अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी. सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें.” अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी, पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे.

धर्मेंद्र निगरानी में हैं, उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें: हेमा मालिनी

अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के एक अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं. उनकी पत्नी एवं मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोमवार को यह बात कही. हेमा मालिनी ने शुभचिंतकों से अभिनेता धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया.

हेमा मालिनी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, जो अस्पताल में निगरानी में हैं. उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं.” अभिनेता धर्मेंद्र (89) को पिछले कुछ दिनों में कई बार दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिल्म जगत के एक सूत्र ने बताया कि धर्मेंद्र की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है. नाम गुप्त रखने की शर्त पर सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “धरम जी की हालत अच्छी नहीं है.” बेटे सनी देओल के प्रतिनिधि ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि “शोले” स्टार धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं.

जनसंपर्क (पीआर) प्रतिनिधि ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. आगे की टिप्पणी और अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी. सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें.” हेमा मालिनी, सनी देओल और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल आदि अस्पताल पहुंचे. अभिनेता सलमान खान ने भी अस्पताल जाकर परिवार से मुलाकात की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital