श्री रामलला के अयोध्या में विराजने से पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 10:15 PM
श्री रामलला के अयोध्या में विराजने से पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
ऑडियो सुनें

रायपुर. श्री रामलला के अयोध्या में विराजने से पूरे देश में खुशी का माहौल है. उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी दीपावली जैसा नजारा दिख रहा है. पूरे प्रदेश में रामोत्सव के साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा, भण्डारा, मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उप मुख्यमंत्री शर्मा आज यहां कर्वधा जिला मुख्यालय सहित अनेक गांव में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हुए और शहर के मंदिरो में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने ग्राम बारदी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख एवं शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की घोषणा की और गांवों में अन्य विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया.

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पर पूरा भारत राममय हो गया है. आज देश भर में सभी जगह दीप उत्सव भी मनाया जा रहा है. मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था से श्रद्धालु से जुड़े रहे और अयोध्या में रामलला के विराजने के साक्षी बने हैं.

उन्होंने कहा कि आज प्रभु श्री राम 500 साल बाद अपने घर मे विराजित हो रहे है. आज पूरा देश दीवाली मना रहा है. उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम भारतीय जन चेतना के प्रतिमूर्ति है. इस दिन के लिए हमारे पूर्वजों ने प्रतीक्षा की थी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है. हमारे भाँचा भगवान राम को उनका दिव्य और भव्य मंदिर मिला है. हम सब इस उत्सव में भागीदारी देकर खुशियां मना रहे है. उन्होंने इस मौके पर सभी नागरिकों को अयोध्या में रामलला के विराजने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम आछी के मनकुंन्ना नदी तट के समीप नवदुर्गा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके पहले मनकुंन्ना नदी की पूजा-अर्चना भी की. जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित रामकथा, अखण्ड रामायण कथा एवं मानस गायन कार्यक्रम में शामिल हुए. उप मुख्यमंत्री शर्मा ग्राम बारदी, ग्राम सेमो में आयोजित रामकथा, अखण्ड रामायण कथा एवं मानस गायन तथा ग्राम बैजलपुर के मड़ई मेला में शामिल हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu