जोकोविच एडीलेड इंटरनेशनल सेमीफाइनल में, मुकाबला मेदवेदेव से

एडीलेड. शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने डेनिस शापोवालोव को 6 . 3, 6 . 4 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा. आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम माने जा रहे इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव ने रूस के ही कारेन खाचानोव को 6 . 3, 6 . 3 से हराया.

जोकोविच कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन नहीं खेल सके थे. एक अन्य क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा ने छठी वरीयता प्राप्त जानिक सिनेर को 7 . 5, 6 . 1 से मात दी . वहीं जापान के योशिहितो निशिओका ने आस्ट्रेलिया के एलेक्सेइ पोपिरिन को हराया .

महिला वर्ग में क्वालीफायर ंिलडा नोस्कोवा ने दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को मात दी . चेक गणराज्य की नोस्कोवा ने 6 . 4, 6 . 7, 7 . 6 से जीत दर्ज की. दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने मरकेटा वोंड्रूसोवा को 6 . 3, 7 . 5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button