भदोही में नवजात बच्चे के शव को कुत्तों ने क्षत-विक्षत किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 12:41 PM
भदोही में नवजात बच्चे के शव को कुत्तों ने क्षत-विक्षत किया…
ऑडियो सुनें

भदोही: भदोही में शुक्रवार को एक स्कूल के पास एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार चौहान ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना के कुसौड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर प्राइमरी स्कूल के पीछे एक नवजात का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कई कुत्तों के लगातार भौंकने पर स्कूल के ंिप्रसिपल की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिकारी ने कहा, “यह स्पष्ट नहीं है कि लगभग एक सप्ताह के शिशु को किसी ने स्कूल के पीछे के खेतों में फेंका या कुत्ते उसे वहां ले आए।” पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav