कप्तानी के मामले में किसी की नकल करना पसंद नहीं: कृणाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 May 2023 07:59 PM
कप्तानी के मामले में किसी की नकल करना पसंद नहीं: कृणाल
ऑडियो सुनें

कोलकाता. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आखिरी चरण के अहम मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर रहे कृणाल पंड्या ने कहा कि वह कप्तानी के मामले में सभी से सिखना चाहते है लेकिन किसी की ‘नकल’ नहीं करते है. भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के बड़े भाई कृणाल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने नियमित कप्तान लोकेश राहुल के चोटिल होने के बाद टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी दी गयी है.

कृणाल ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘ केएल (लोकेश राहुल) का टीम से बाहर होना काफी निराशाजनक रहा. मैंने चुनौती को स्वीकार किया और इस पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है कि मैं टीम का उपकप्तान था और मुझ में कोई बदलाव (कप्तानी के दौरान) नहीं आया है. मैंने हमेशा से क्रिकेट वैसे ही खेला है जैसा कि मैं चाहता था. मैंने कप्तानी को भी उसी तरह लिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं किसी की नकल नहीं करना चाहता. हां, यह जरूर है कि मैं हर किसी से अच्छी चीजें सीखने की कोशिश करता हूं. मैं अपने तरीके से चीजों को करना चाहता हूं.’’

लखनऊ सुपर जायंट्स को शनिवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है. टीम को प्लेआॅफ में जगह के अगर-मगर के फेर से बचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी. घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की कप्तानी कर चुके कृणाल ने कहा, ‘‘ अगर मैं अपने तरीके से काम करता हूं तो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना अधिक होती है. मैंने कड़ी मेहनत और एक निश्चित तरीके से क्रिकेट खेला है, और यही बात मैं इस टीम की कप्तानी करते समय भी लागू होती है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu