होली पर इस्कॉन मंदिर में भगवान पर ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Mar 2022 06:18 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका स्थित श्री श्री रुक्मिणी द्वाराकाधीश इस्कॉन मंदिर में होली के दिन भगवान पर ड्रोन के जरिए फूलों की वर्षा की जाएगी. एक बयान में बुधवार को बताया गया है कि गौर पूर्णिमा यानी होली के दिन शाम साढ़े पांच बजे द्वारका सेक्टर 13 में स्थित श्री श्री रुक्मिणी द्वाराकाधीश इस्कॉन मंदिर में भगवान का 108 दिव्य द्रव्यों यानी दूध, दही, घी आदि से महा अभिषेक किया जाएगा.

उसमें बताया गया है, ‘‘इसके बाद शाम छह बजे गेंदा, गुलाब, चंपा, चमेली समेत 108 तरह के फूलों से पुष्प अभिषेक किया जाएगा. यह अभिषेक ड्रोन के माध्यम से भी किया जाएगा और उन्हीं फूलों से भक्त आपस में होली भी खेलेंगे.’’ बयान के मुताबिक, होली के अवसर पर ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित गौरमणि संकीर्तन की प्रस्तुति देंगी और इसके बाद महा-आरती का आयोजन किया जाएगा.
उसमें बताया गया है कि लोग महा-अभिषेक व महा-आरती के लिए आॅनलाइन भी बुंिकग करा सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu