दुबे का कटाक्ष: राहुल गांधी साधु हैं, उनकी जाति नहीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 07:27 PM
दुबे का कटाक्ष: राहुल गांधी साधु हैं, उनकी जाति नहीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की हालिया टिप्पणी का मंगलवार को उल्लेख किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता साधु हैं तथा साधु की कोई जाति नहीं होती. वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए दुबे ने ठाकुर की टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता से कथित तौर पर उनकी जाति के बारे में सवाल किया था.

दुबे ने कहा, ”अनुराग ठाकुर ने पिछले दिनों जो कहा, उससे मैं पूरी तरह सहमत नहीं हूं. मैं इस सदन में उनकी ओर से माफी मांगना चाहूंगा.” झारखंड के गोड्डा से सांसद ने कहा, ”जाति के बारे में उन्होंने जो आरोप लगाया है, वह गलत है… कोई जाति नहीं है. वह (गांधी) कहते हैं, मैं जैसा दिखता हूं, वैसा नहीं हूं… इसलिए वह एक साधु हैं.” उन्होंने कहा, ”कहा जाता है कि जाति न पूछो साधु की.” दुबे ने राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला.

उन्होंने कहा, ”अनुराग सिंह ठाकुर जी ने गलती की… लेकिन मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, इस देश में बहुत से लोग धर्म, जाति में विश्वास नहीं करते हैं… वे जाति आधारित जनगणना में कैसे भाग लेंगे?” गत 30 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान ठाकुर ने गांधी की जाति को लेकर टिप्पणी की थी जिस पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई थी. ठाकुर ने कहा था, ”जिसकी जाति का पता नहीं वह (जातीय) जनगणना की बात कर रहा है.” इस पर विपक्षी सदस्यों ने कहा कि यह जाति कैसे पूछ सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu