लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 26 Dec 2023 02:58 PM
लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए…
ऑडियो सुनें

जम्मू: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को तड़के हल्की तीव्रता के दो भूकंप महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों भूकंप का केंद्र लद्दाख के लेह जिले और जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, लद्दाख में सुबह चार बजकर 33 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके मुताबिक, भूकंप की गहराई धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे थी। तड़के आए भूकंप से करगिल और लेह दोनों जिलों के लोग घबरा गए।

पुलिस ने बताया कि भूकंप के कारण कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार देर रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav