शिक्षा मंत्री प्रधान ने एनईपी पर टिप्पणी के लिए प्रियंका गांधी की आलोचना की

नयी दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की उस टिप्पणी के लिए आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ‘पीएम श्री’ स्कूलों का उद्देश्य बच्चों का ”ब्रेनवॉश” करना है. प्रधान ने कहा कि इस तरह के बयान ”अज्ञानता और राजनीतिक अवसरवाद का स्पष्ट प्रदर्शन” हैं. वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2022 और ‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना को इस तरह तैयार किया गया है कि सिर्फ एक खास विचारधारा के बारे में पढ.ाया जाए.

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधान ने कहा, ”एनईपी और पीएम-श्री पहल पर प्रियंका गांधी की टिप्पणियां अज्ञानता और राजनीतिक अवसरवाद का स्पष्ट प्रदर्शन हैं.” प्रधान ने कहा, ”ऐसे गैर-जिम्मेदार और भ्रामक बयान देकर, उन्होंने (प्रियंका) न केवल तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, बल्कि भारत के शिक्षकों, शिक्षाविदों और नागरिकों के सामूहिक ज्ञान का भी अनादर किया, जिन्होंने इन ऐतिहासिक सुधारों को आकार दिया.” केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”30 से ज्यादा वर्षों से, भारत ऐसे सार्थक शिक्षा सुधारों का इंतजार कर रहा था जो उसके युवाओं को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें. वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन के मार्गदर्शन में तैयार की गई एनईपी-2020, अब तक की सबसे विस्तृत और समावेशी परामर्श प्रक्रियाओं में से एक का परिणाम है.” प्रधान ने दावा किया कि पीएम श्री स्कूल इस दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button