सीजफायर का असर, जम्मू-कश्मीर समेत सरहदी इलाकों में शांति : भारतीय सेना

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 12 May 2025 02:44 PM
सीजफायर का असर, जम्मू-कश्मीर समेत सरहदी इलाकों में शांति : भारतीय सेना
ऑडियो सुनें

भारत-पाक के सीजफायर का असर जम्मू-कश्मीर समेत बॉर्डर से सटे अन्य इलाकों में रविवार की रात देखने को मिला। भारत-पाक के संघर्ष और सीजफायर की घोषणा के बाद रविवार रात गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई, जिससे सरहदी इलाकों में रहने वाले लोगों ने चैन की सांस ली। इस बीच सेना ने भी दावा किया कि शांति बहाल है।

हाल के दिनों में यह ऐसी पहली रात रही जो सुकून में बीती

भारतीय सेना ने सोमवार को बताया है कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में बीती रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी घटना की खबर नहीं आई। हाल के दिनों में यह ऐसी पहली रात रही जो सुकून में बीती। जम्मू शहर में स्थिति शांत और स्थिर दिख रही है। रात के दौरान ड्रोन गतिविधि, गोलीबारी की कोई खबर नहीं मिली। वहीं, सीजफायर के बाद श्रीनगर के बाजार में लोगों की दिनचर्या सामान्य हो गई है।

संघर्ष विराम के 40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है और इलाके में जनजीवन सामान्य है

संघर्ष विराम के 40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है और इलाके में जनजीवन सामान्य है। जम्मू में एक स्थानीय व्यक्ति ने बातचीत के दौरान कहा कि अभी माहौल ठीक है, शांति है। चार-पांच दिन से हम बाहर नहीं निकले थे, लेकिन अब बच्चों के साथ घूमने निकले हैं। दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों से बिजली गुल रहने के बाद, उधमपुर में स्थिति सामान्य है।

इलाके में दुकानें फिर से खोली जा रही हैं

एक स्थानीय ने बताया कि हम अपनी दिनचर्या का पालन कर रहे हैं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे हैं। शाम को भी हमारा एक सत्र होता है। यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य और शांतिपूर्ण है। किसी भी तरह का तनाव नहीं है। इलाके में दुकानें फिर से खोली जा रही हैं। प्रशासन ने अच्छी भूमिका निभाई है, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई अफरातफरी न मचे।

बॉर्डर के उस पार से आम नागरिकों को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गईं जिस का करारा जवाब भारत की ओर से दिया गया

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पीओके और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बॉर्डर के उस पार से आम नागरिकों को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गईं जिस का करारा जवाब भारत की ओर से दिया गया। तीन दिन तक चले संघर्ष के बाद 10 मई की देर शाम सीजफायर की घोषणा की गई।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news