इमैनुएल मैक्रों फिर बने फ्रांस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Apr 2022 08:13 PM
इमैनुएल मैक्रों फिर बने फ्रांस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
ऑडियो सुनें

पेरिस. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को दोबारा देश के राष्ट्रपति चुन लिए गए . उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को कड़ी टक्कर दी और उनकी इस जीत के साथ ही फ्रांस के सहयोगियों ने राहत की सांस ली है कि यूक्रेन में छिड़े युद्ध के बीच परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र अपने रुख में कोई बदलाव नहीं करेगा तथा यूरोपीय संघ और नाटो के प्रयासों को समर्थन जारी रखेगा.

मैक्रों ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर देश की जनता को ‘‘धन्यवाद’’ कह कर उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें पांच और साल के लिये सत्ता सौंपने वाले लोगों की प्रशंसा की. मैक्रों ने उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने न केवल उनके विचारों से प्रभावित होकर बल्कि धुर-दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी ली पेन को सत्ता से दूर रखने के लिये उन्हें वोट दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब किसी एक खेमे का उम्मीदवार नहीं रहा बल्कि सभी का राष्ट्रपति बन गया हूं.’’ चुनाव में जीत मिलने के बाद वह अपनी पत्नी ब्रिगिट के हाथों में हाथ डाले एफिल टावर के नीचे एक स्थान पर पहुंचे, जहां उनके समर्थक मौजूद थे. इस दौरान यूरोपीय संघ का गीत बजाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को दोबारा फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने के लिए सोमवार को बधाई दी और कहा कि वह भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं.

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ फ्रांस का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रों को बधाई. मैं भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं.’’ राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में रविवार को मैक्रों को विजेता घोषित किया गया. मैक्रों (44) ने धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को चुनाव में मात दी है.

मैक्रों की जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने उन्होंने बधाई दी. देश में 20वर्षों में दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने वाले मैक्रों पहले नेता हैं. चुनाव हारने वाली नेता ली पेन ने परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘ इस हार पर मैं कुछ नहीं कर सकती लेकिन उम्मीद नहीं खोई है.’’

 

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu