इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन को आईपीएल नीलामी में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Dec 2022 01:12 PM
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन को आईपीएल नीलामी में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद
ऑडियो सुनें

लंदन: इंग्लैंड के आॅलराउंडर सैम करेन को उम्मीद है कि शुक्रवार को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में उनको अच्छी कीमत पर खरीदा जाएगा लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स और अन्य खिलाड़ियों के ‘ब्रैकेट’ में होने से उनकी संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

आईपीएल नीलामी कोच्चि में होगी जिसमें स्टोक्स और आॅस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन जैसे आॅलराउंडरों पर मोटी कीमत लगने की संभावना है। करेन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपए है और उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन पर आईपीएल नीलामी पर करीबी नजर रखेंगे।
‘द टेलीग्राफ’ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में करेन ने कहा,‘‘ मैं पिछली नीलामी में शामिल था। आपको अपने आधार मूल्य से आगे बढ़ना होता है। मैं इसे (नीलामी को) टेलीविजन पर देखूंगा।

मेरा मानना है कि शुक्रवार को जब आपका नाम नीलामी के लिए आएगा तो आप यही प्रार्थना करेंगे कि बोली लगाते रहो ’’ करेन को आईपीएल 2019 से पहले नीलामी में पंजाब ंिकग्स ने 7.2 करोड़ रुपए की मोटी कीमत पर खरीदा था। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें अच्छी कीमत मिलेगी।

उन्होंने कहा,‘‘ सबसे पहले तो आप पर बोली लगनी चाहिए। मुझे अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है लेकिन मैं उसी ब्रैकेट में हूं जिसमें बेन स्टोक्स और अन्य आॅलराउंडर हैं। इसलिए कुछ भी हो सकता है।’’ करेन को पंजाब ंिकग्स ने 2020 के सत्र में ‘रिलीज’ कर दिया था और बाद में चेन्नई सुपर ंिकग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav