श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर चीन में रिलीज होगी ‘इंग्लिश विंग्लिश’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Feb 2023 06:40 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर 24 फरवरी को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वितरक इरोज इंटरनेशनल ने बताया कि फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ (2012) को मुख्य भूमि चीन में 6,000 स्क्रीनों पर रिलीज किया जाएगा.

वहीं, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) कुमार आहूजा ने एक बयान में कहा, “दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की सबसे यादगार फिल्मों में से एक ‘इंग्लिश विंग्लिश’ को चीन की दर्शकों को दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं.” गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित हिंदी पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा के माध्यम से श्रीदेवी ने लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर वापसी थी. यह फिल्म 2012 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी.

फिल्म में श्रीदेवी एक शांत, मधुर स्वभाव वाली गृहिणी शशि गोडबोले का किरदार निभाती हैं. वह अंग्रेजी बोलने और समझने में असमर्थता के कारण हर दिन अपने पढ़े-लिखे पति और बेटी से छोटी-छोटी ताने सहती थी. श्रीदेवी के अलावा फिल्म में आदिल हुसैन, सुमीत व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu