गाजा में एक भूमिगत सुरंग में बंधकों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं : इजराइली सेना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 11 Jan 2024 10:55 AM
गाजा में एक भूमिगत सुरंग में बंधकों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं : इजराइली सेना
ऑडियो सुनें

यूनिस: इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसे गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में एक भूमिगत सुरंग में बंधकों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। सेना ने पत्रकारों को सुरंग दिखाई। उन्हें नष्ट हुए मकानों और ध्वस्त सड़कों के मलबे के पास ले जाया गया था। टिन से बने एक झोपड़ीनुमा आवास के अहाते में सुरंग का प्रवेश द्वार ढंका था।

एक अस्थायी सीढ़ी लगभग आठ फुट नीचे, संकरे भूमिगत रास्ते की ओर जाती थी। सुरंग का तापमान गर्म था और उसमें उमस थी जिसकी दीवारें कंक्रीट और बिजली के तारों से अटी पड़ी थीं। अंदर एक शौचालय था और सेना के अनुसार उसे वहां बंधकों के होने के निशान मिले हैं जिसमें उनके डीएनए भी शामिल हैं।

सेना के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगारी ने कहा, ‘‘यहां इस सुरंग में बंधकों को रखा गया था।’’ हैगारी ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि सुरंग में वास्तव में क्या मिला और न ही उन्होंने यह बताया कि बंधक वहां कब से थे या उन्होंने उनकी पहचान कैसे की। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि क्या वे मारे गए या जीवित हैं।

बाद में मीडियार्किमयों को दिए एक बयान में उन्होंने बिना कुछ विस्तार से बताए कहा कि बंधकों को ‘‘कठिन परिस्थितियों’’ में रखा गया था। नवंबर के अंत में युद्धविराम समझौते के तहत मुक्त कराए गए कई बंधकों को सुरंगों के अंदर रखा गया था। हमास ने पूरे गाजा पट्टी में सुरंगों का जाल बिछाया है और इजराइल का कहना है कि लंबे समय से इन सुरंगों का इस्तेमाल हथियारों आदि की तस्करी के लिए किया जाता रहा है।

यह सुरंग शहर के उस हिस्से में मिली है जहां ऐसा प्रतीत होता है कि भारी लड़ाई हुई है। पास का आवास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सेना का कहना है कि हमास सुरंगों में छिपकर काम कर रहा है और सैन्य अधिकारियों ने सुरंग प्रणाली को नष्ट करना अपना शीर्ष लक्ष्य बना लिया है।

सेना के 98वें डिवीजन के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल डैन गोल्डफस ने सुरंगों को ‘‘बेहद खतरनाक’’ बताया।
गोल्डफस ने कहा, ‘‘यह भूमिगत और जमीन के ऊपर 360 नहीं, बल्कि 720 डिग्री का खतरा है। ।’’ इजराइल का यह भी मानना है कि हमास नेता ये‘ा सिनवार खान यूनिस में ही कहीं सुरंग में छिपा हुआ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav