किसान मार्च: हरियाणा ने अंबाला के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट, ‘बल्क एसएमएस’ सेवा निलंबित की

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 06 Dec 2024 01:57 PM
किसान मार्च: हरियाणा ने अंबाला के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट, ‘बल्क एसएमएस’ सेवा निलंबित की
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अंबाला जिले के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को संदेश भेजने की सुविधा ‘बल्क एसएमएस सेवा’ को नौ दिसंबर तक निलंबित कर दिया। यह निलंबन ‘‘तनाव, विवाद, आंदोलन और सार्वजनिक शांति भंग’’ होने की आशंकाओं के कारण किया गया है, क्योंकि किसानों का एक समूह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की तैयारी कर रहा था।

शुक्रवार दोपहर को अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, ददियाना, बारी घेल, लार्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांवों में प्रतिबंध लागू कर दिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये सेवाएं नौ दिसंबर रात 11.59 बजे तक निलंबित रहेंगी।

पंजाब और हरियाणा सीमा पर शंभू बॉर्डर स्थित प्रदर्शन स्थल से 101 किसानों का एक जत्था शुक्रवार को पैदल मार्च शुरू करने वाले हैं। हरियाणा की सीमा पर अत्यधिक संख्या में सुरक्षार्किमयों की तैनाती की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital