कोरबा में सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 20 Sep 2025 02:12 PM
कोरबा में सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत, एक महिला की हालत गंभीर
ऑडियो सुनें

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जहरीले सांप ने एक ही परिवार के तीन लोगों को डस लिया जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना जिले के दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है, जहां चूड़ामणि भारद्वाज (52) और उनके बेटे ंिप्रस (10) की सांप के डसने से मौत हो गई। चूड़ामणि की पत्नी रजनी (41) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बालको संयंत्र में कार्यरत चूड़ामणि का परिवार बृहस्पतिवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को घर में सो रहा था तभी एक जहरीले करैत सांप ने पहले चूड़ामणि को डसा। उन्होंने बताया कि गहरी नींद में होने के कारण उन्हें इसका अहसास नहीं हुआ और सांप ने पास में सो रहे उनके बेटे ंिप्रस को भी डस लिया।

अधिकारी ने बताया कि जब ंिप्रस दर्द से रोते हुए उठा तो उसकी आवाज सुनकर चूड़ामणि और उनकी पत्नी रजनी भी जाग गए तभी कंबल के अंदर छिपे सांप ने रजनी को भी डस लिया। इसके बाद चूड़ामणि ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तीनों को लेकर पास के गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

चूड़ामणि के भाई द्वारका भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर लगभग आधे घंटे तक कोई मेडिकल स्टाफ बाहर नहीं आया और बाद में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि विष-रोधी टीका उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उपचार से मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजन तीनों को आॅटो से मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चूड़ामणि और उनके बेटे ंिप्रस की मौत हो गई। रजनी की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस. एन. केसरी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र में हाल में नियुö एक कर्मचारी ने पीड़ितों का इलाज किए बिना उन्हें रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital