दुबई से इजराइल जा रहे फ्लाई दुबई विमान आरोपी जेहादी को—पायलट से मुकाबला करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें वे घायल दिख रहे हैं और उन्हें अस्पताल में शिफट किया जा रहा है।
वीडियो में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की छाती और पेट पर भारी पट्टियां बंधी दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे के इलाज के लिए उन्हें Saudi Arabia के अस्पताल से UAE एयरलिफ्ट किया गया है।
Flydubai की फ्लाइट के भारतीय कैप्टन ने उस को-पायलट का मुकाबला किया जो प्लेन को क्रैश करने की कोशिश कर रहा था और 150 से ज़्यादा लोगों की जान बचाई। चाकू लगने के बावजूद, भारतीय कैप्टन ने उस घटना को रोका जिसे इज़राइली अधिकारी अब दूसरा 9/11 आतंकी हमला करने की कोशिश बता रहे हैं। ओमान के को-पायलट ने प्लेन को हाईजैक करने की कोशिश में कॉकपिट के अंदर बहादुर भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला किया। मच्छार ने स्पाइसजेट के साथ एक दशक तक उड़ान भरने के बाद 2022 में फ्लाईदुबई जॉइन किया था। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुई हिंसक झड़प के दौरान चाकू लगने के बावजूद, इस भारतीय पायलट ने चोटों का सामना करते हुए बोइंग 737 पर दोबारा कंट्रोल हासिल किया और 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित तबुक में उतारा।
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने स्मित की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बहादुर जवान ने नाइन इवलेवन जैसा आतंकी हमला होने से रोक लिया।
क्या फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की घटना कोई आतंकी हमला थी?
इजराइली अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की घटना कोई आतंकी हमला थी। यह घटना तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुई, जहां ओमान के एक को-पायलट ने कथित तौर पर भारतीय मूल के अमीराती कैप्टन पर हमला कर दिया। दुबई से तेल अवीव की एक आम फ्लाइट के तौर पर शुरू हुई यह यात्रा साल की सबसे नाटकीय एविएशन घटनाओं में से एक बन गई है। अब इजराइली अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हवा में हुई अफरा-तफरी कोई आतंकी हमला हो सकता था। दुबई से तेल अवीव जा रही बोइंग 737 MAX फ़्लाइट FZ1073 को बुधवार को सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इजराइल के पास पहुंचते समय फ़्लाइट ने कई बार डिस्ट्रेस सिग्नल (मदद के लिए संकेत) भेजे थे। वहीं आरोपी पायलट जिसने स्मित मच्छर पर हमला किया, उसने यात्रियों के बीच अल्ला हू अकबर के नारे लगाए.
पूरे देश में प्रशंसा
174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के मुंबई वाले घर के बाहर गर्वीला माहौल रहा. इंदौर के पावन खजराना गणेश मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना की गई। गुजरात सरकार फ्लाईदुबई के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को “विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार” से सम्मानित करेगी, यह ऐलान आज किया गया.
देखिए वाीडियो