एफआईएच महिला नेशन्स कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Dec 2022 10:20 PM
एफआईएच महिला नेशन्स कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया
ऑडियो सुनें

वालेंशिया. पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां एफआईएच नेशन्स कप में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की जिससे वह पूल में शीर्ष पर रही. भारत के लिये दीप ग्रेस एक्का ने 14वें और गुरजीत कौर ने 59वें मिनट में गोल दागे. इससे टीम पूल बी के सभी मैच जीतने में सफल रही.

दुनिया की आठवें नंबर की टीम भारत ने नौ अंक से पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया. उसने इससे पहले मैचों में चिली को 3-1 से और जापान को 2-1 से शिकस्त दी थी. आठ टीमों का यह टूर्नामेंट भारत के लिये काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ‘प्रोमोशन-रेलीगेशन’ की प्रणाली आरंभ करेगा. इसमें चैम्पियन टीम को 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में ‘प्रोमोट’ किया जायेगा जो अगले साल होने वाले एशियाई खेलों तथा 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये अहम टूर्नामेंट होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu