फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Dec 2022 08:22 PM
फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. ऐसा बताया जा रहा है कि ‘‘बोल राधा बोल’’ और ‘‘लाडला’’ जैसी फिल्मों के निर्माता मनमोहन को शनिवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, नितिन मनमोहन फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं.

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें कल रात हृदय संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था. वह आईसीयू में हैं.’’ नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं, जिन्होंने ‘‘ब्रह्मचारी’’, ‘‘गुमनाम’’ और ‘‘नया जमाना’’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu