विश्व कप के लिए फाइनल मुकाबला आज: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें होंगी आमने-सामने…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jun 2024 03:38 PM
विश्व कप के लिए फाइनल मुकाबला आज: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें होंगी आमने-सामने…
ऑडियो सुनें

क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन खास है. आज टी20 विश्व कप 2024 में फाइनल मुकाबला होना है, जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर आज रात 8 बजे से यह महामुकाबला खेला जाएगी. खास बात ये है कि भारत-अफ्रीका दोनों ही टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. इतिहास कहता है कि टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसी कोई टीम चैंपियन नहीं बनी, जो टूर्नामेंट का एक भी मैच ना हारी हो, लेकिन आज यह रिकॉर्ड टूटेगा और पहली बार टूर्नामेंट की अजेय टीम ट्रॉफी उठाएगी. भारतीय टीम अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जबकि अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है.

टी20 विश्व कप फाइनल 2024 मैच की डिटेल
तारीख- 29 जून 2024
टीमें- भारत बनाम साउथ अफ्रीका
समय- टॉस- 7:30 PM, मैच स्टार्ट- 8:00 PM
वेन्यू- केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

IND vs SA, किस टीम का पलड़ा भारी?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी20 में कुल 26 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 14 जबकि अफ्रीकी टीम ने 11 मैच जीते हैं. एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया.टी20 विश्व कप में यह टीमें 6 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें से चार मैच भारत, जबकि साउथ अफ्रीका ने 2 में जीत दर्ज की है. इस तरह टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

कैसी है बारबाडोस की पिच?
भारत और अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में यह फाइनल मैच होना है, जहां इस सीजन अब तक 8 मैच हुए है. इनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने भी तीन मैच जीते. एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा. यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 166 रन है.

पिच से किसे मिलेगी मदद?
केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा विकेट मिले हैं. पेसर्स ने यहां 7.88 की इकॉनमी रेट से 59 विकेट लिए हैं. फाइनल मैच इस स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर होना है. यहां स्पिनर भी असरदार भी होते हैं. कुल मिलाकर बल्लेबाजों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है.

टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11- एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या और तबरेज शम्सी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav