अनाथालय में लगी आग, 16 बच्चे और 3 केयरटेकर को दमकल विभाग ने सकुशल निकाला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Apr 2024 11:50 AM
अनाथालय में लगी आग, 16 बच्चे और 3 केयरटेकर को दमकल विभाग ने सकुशल निकाला
ऑडियो सुनें

नोएडा: थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। आग में फंसे 16 बच्चों और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकला गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग भवन के स्टोर रूम में लगी थी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात दो बजे के करीब दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 26 के सी- ब्लॉक स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में आग लग गई है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे 16 बच्चों (उम्र 4 वर्ष से 12 वर्ष तक) तथा तीन केयरटेकर को सकुशल भवन से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग अनाथालय के स्टोर रूम में लगी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav