बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दो महिलाओं की मौत की आशंका…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 11:41 AM
बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दो महिलाओं की मौत की आशंका…
ऑडियो सुनें

गाजियाबाद: जिले में सोमवार को सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं के जान गंवाने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में लाल बाग कॉलोनी में सुबह करीब छह बजकर 52 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इमारत में ‘टेंट हाउस’ और ‘कैटंिरग र्सिवस’ की दुकान थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (महिलाओं) अस्पताल ले जाया गया और उनकी संभवत: मौत हो गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि उनके अलावा वहां इमारत में आठ अन्य लोग मौजूद थे, जिन्हें बचा लिया गया। पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल र्किमयों के दल के साथ ट्रोनिका सिटी से दो दमकल वाहनों को और साहिबाबाद से एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इमारत के भूतल में भीषण आग लग गई जहां ‘टेंट हाउस’ (तंबू) का सामान रखा था।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ इमारत की ऊपरी मंजिल पर आठ लोग फंस गए थे। दमकल र्किमयों ने इमारत की दीवार तोड़कर बाहर से सीढ़ी लगाई और उन्हें बचाया। इमारत की तलाशी लेने पर प्रथम तल पर एक महिला घायल मिली और दूसरी मंजिल पर एक अन्य महिला मिली।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया और दोनों की संभवत: मौत हो गई है।’’ पाल ने बताया कि संदेह है कि आग शॉर्ट-र्सिकट होने की वजह से लगी। हादसे के समय भूतल पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान लोहे का एक दरवाजा गिरने से एक दमकल कर्मी घायल हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav