मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने वालों पर गोलीबारी, दो की मौत, दो घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 03:05 PM
मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने वालों पर गोलीबारी, दो की मौत, दो घायल
ऑडियो सुनें

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा कथित तौर पर जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने वालों के एक समूह पर गोलीबारी किए जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 10 से अधिक लोग सुबह करीब सात बजे जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने के लिए नोंगशुम के पास की पहाड़ियों में गए थे, तभी संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि शवों को वहां से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन लोगों का अभी पता नहीं चल पाया था। इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए एक घायल व्यक्ति ने कहा, “जब हम जलावन की लकड़ियां लाद रहे थे, तभी अचानक हम पर गोलीबारी शुरू कर दी गई।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav