हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Nov 2023 04:58 PM
ऑडियो सुनें

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीत सत्र 19 दिसंबर को धर्मशाला में शुरू होगा और 23 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप ंिसह पठानिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पठानिया ने यहां एक बयान में कहा कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सत्र आहूत करने की मंजूरी प्रदान कर दी है और इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सत्र में पांच बैठकें होंगी, जिसमें से एक दिन 21 दिसंबर को गैर सरकारी कामकाज के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों तरीकों से अपने प्रश्न भेज सकते हैं।

राज्य मंत्रिमंडल ने 18 नवंबर को हुई बैठक में राज्यपाल से शीतकालीन सत्र बुलाने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav