एक-दो माह में पांच और हवाई अड्डे चालू होंगे, जेवर से उड़ान इस साल के अंत तक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 08 Feb 2024 01:00 PM
एक-दो माह में पांच और हवाई अड्डे चालू होंगे, जेवर से उड़ान इस साल के अंत तक…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में एक-दो माह में पांच और हवाई अड्डों का परिचालन शुरू हो जाएगा, जबकि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

सरकार ने यह भी कहा कि जय प्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से संबद्ध बलिया क्षेत्र में हवाई अड्डे के लिए यदि राज्य सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव आता है तो वह अवश्य विचार करेगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य ंिसधिया ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रवीन्द्र कुशवाहा ने कुशीनगर से नियमित उड़ान तथा बलिया में एक हवाई अड्डा के निर्माण की सरकार की योजना के बारे में सरकार से पूछा था।

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि बलिया में हवाई अड्डे को लेकर राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं आया है, यदि प्रस्ताव आएगा तो केंद्र इसपर जरूर विचार करेगा। ंिसधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक 10 हवाई अड्डे संचालित किये जा रहे हैं और एक-दो माह के भीतर पांच हवाई अड्डों का परिचालन प्रारंभ हो जाएगा, साथ ही जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस साल के अंत तक उड़ानें संचालित होने लगेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल 16 हवाई अड्डों से उड़ानों का परिचालन होगा। उन्होंने कहा कि देश में पहले 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन अब इसकी संख्या 149 हो गयी है तथा यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के कारण देश हवाई यात्रा के मामले में 2030 तक तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav