बिहार में सड़क हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 23 Dec 2024 03:26 PM
बिहार में सड़क हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे ढोकवा गांव में हुई। धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप गोल्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चालक वाहन लेकर फरार हो गया… दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 11 घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।’’

मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर (50), संयुक्ता देवी (45), अखिलेश (11) और अमरदीप (छह) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है। अधिकारी ने कहा कि वाहन चालक का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital