पाकिस्तान में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत, कई घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 08 Jul 2025 03:05 PM
पाकिस्तान में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत, कई घायल
ऑडियो सुनें

पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में आग लगने की एक भीषण घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो दमकल र्किमयों समेत कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को खैबर पख्तूख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले जन इमामबाड़गाह इलाके में स्थित एक मकान में आग लग गई।

आपातकालीन सेवा ने बताया कि उन्होंने घर से छह लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से पांच की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जान बचाने की कोशिश में दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए। घायल दमकलर्किमयों और घटना में घायल हुए कई अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital