पाकिस्तान में दो आतंकवादी हमलों में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 08:27 PM
पाकिस्तान में दो आतंकवादी हमलों में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत
ऑडियो सुनें

पेशावर. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय और एक नाके पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम पांच सुरक्षार्किमयों की मौत हो गई. इन घटनाओं में चार आंतकवादी भी मारे गए. तीन दिन पहले, इसी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी. अधिकारियों के मुताबिक पहला हमला खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में पुलिस लाइन पर हुआ.

हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि चार आतंकवादी भी मारे गए. एक आतंकवादी ने पुलिस कार्यालय और आवास ब्लॉक के मुख्य द्वार पर खुद को उड़ा लिया और अन्य आतंकवादी अंदर घुस गये.
हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह ‘अंसारुल जिहाद’ ने ली है.

एक अन्य हमले में, आतंकवादियों ने खैबर आदिवासी जिले के नल्ला बारा तहसील में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें दो सैनिक मारे गए. हमले में छह लोग घायल भी हुए हैं. यह हमला तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के तीन दिन बाद हुआ है. टीजेपी के हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे. पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के पीछे आतंकी संगठन टीजेपी का हाथ रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav