पांच वर्षीय बच्ची से उसके रिश्तेदार ने किया बलात्कार…

ठाणे: नवी मुंबई में एक व्यक्ति ने मिठाई देने के बहाने अपने रिश्ते के भाई की पांच वर्षीय बेटी से कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ पनवेल इलाके के एक गांव में रहती है, जबकि आरोपी नवी मुंबई के वाशी इलाके में रहता है।

तलोजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति बच्ची को मिठाइयां देने के बहाने गांव की किसी सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कालदाते ने बताया कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 363 (अपहरण) और 376 (2) (एफ) (12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button