फ्लेमिंग ने स्वीकार किया, हो सकता है नीलामी में गलतियां की

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 26 Apr 2025 01:07 PM
फ्लेमिंग ने स्वीकार किया, हो सकता है नीलामी में गलतियां की
ऑडियो सुनें

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार से आहत मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि हो सकता है कि कुछ महीने पहले मेगा नीलामी में उनकी तरफ से कुछ गलतियां हुई जिसके कारण वह सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई की टीम के लिए आईपीएल के वर्तमान सत्र में कुछ भी अच्छा नहीं चल पा रहा है। टीम को अभी तक खेले गए नौ मैच में से सात में हार का सामना करना पड़ा है। फ्लेंिमग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है।

हमने जो प्रदर्शन किया है, उसमें हमने इसे पूरी तरह से सही पाया है। इसलिए हम अपनी खेल शैली के इर्द-गिर्द इस पर विस्तार से विचार कर रहे हैं। साथ ही यह भी देख रहे हैं कि खेल कैसे विकसित हो रहा है और इससे सामंजस्य से बिठाना आसान नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यही वजह है कि हमें अपने रिकॉर्ड पर गर्व है क्योंकि हम लंबे समय तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहे। और अलग राह पकड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता।’’ फ्लेंिमग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम से कुछ गलतियां हुई हैं जिसका संबंध नीलामी से भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य टीम हमसे बेहतर होती गई और यहीं पर नीलामी का मुद्दा सामने आता है। हम इसको सही नहीं कर पाए इसलिए आपको हर चीज के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। नीलामी कोई आसान काम नहीं है जो मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होता है। लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमने अच्छी टीम का चयन किया था।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital