फुटबॉल विश्व कप चैम्पियन को मिलेंगे चार करोड़ 20 लाख डॉलर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Dec 2022 09:42 PM
फुटबॉल विश्व कप चैम्पियन को मिलेंगे चार करोड़ 20 लाख डॉलर
ऑडियो सुनें

दोहा. विश्व कप चैम्पियन टीम को चार करोड़ 20 लाख रूपये अपने फुटबॉल महासंघ के लिये मिलेंगे. वहीं फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल में हारने वाली टीम को तीन करोड़ डॉलर दिये जायेंगे. फ्रांस ने 2018 में विश्व कप जीता था तब ईनामी राशि तीन करोड़ 80 लाख डॉलर थी.

सारी रकम खिलाड़ियों को नहीं मिलती लेकिन अधिकांश हिस्सा उन्हें मिलता है. फ्रांस के खेल दैनिक ला एकिप के अनुसार फ्रांस के जीतने पर काइलियान एमबाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ी को 586000 डॉलर बोनस मिलेगा. तीसरे स्थान की टीम क्रोएशिया को दो करोड़ 70 लाख डॉलर मिले जबकि चौथे स्थान पर रही मोरक्को को ढाई करोड़ डॉलर दिये गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu