बिना वीजा के 23 वर्ष से मथुरा में रह रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 04:51 PM
बिना वीजा के 23 वर्ष से मथुरा में रह रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

मथुरा: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बगैर वीजा, पासपोर्ट और अन्य वैध दस्तावेजों के यहां गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड में रह रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोवर्धन थाने के प्रभारी ओम हरि वाजपेयी ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्थानीय आसूचना इकाई (एलआईयू) द्वारा मंगलवार शाम उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, विदेशी जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति वनखंडी महादेव मंदिर के पास देखा गया तथा पुलिस को देखकर वह तेज भागने लगा, लेकिन पुलिसर्किमयों ने उसे पकड़ लिया।

वाजपेयी ने कहा कि पकड़े जाने पर उसने अपनी पहचान फिलीपिन नागरिक फर्नांडीस के तौर पर उजागर किया। थाना प्रभारी के मुताबिक उसने बताया कि कि वह विद्यार्थी वीजा पर 23 साल पहले भारत आया था, लेकिन भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति से आर्किषत होकर वह यहां रहने लगा।

पुलिस का कहना है कि इन दिनों वह राधाकुंड की पाल कालोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 77,000 रुपये भी बरामद किए। एलआईयू द्वारा फर्नांडीस के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया। बुधवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और फिर उसे जेल भेज दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav