निज्जर की हत्या को लेकर ट्रूडो के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने कहा: कुछ हद तक पूर्वाग्रह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Sep 2023 07:28 PM
निज्जर की हत्या को लेकर ट्रूडो के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने कहा: कुछ हद तक पूर्वाग्रह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कनाडा में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर उसके खिलाफ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों में कुछ हद तक पूर्वाग्रह है और इसे ”राजनीति से प्रेरित” करार दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर मामले पर भारत के साथ कोई विशिष्ट जानकारी साझा नहीं की है. जून में निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद जारी हैं. अलगाववादी नेता की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद विवाद शुरू हो गया.

एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि कनाडा के साथ राजनयिक विवाद पर क्या नयी दिल्ली ने अपने प्रमुख सहयोगियों को अपने दृष्टिकोण से अवगत करा दिया है, तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने अपना रुख बता दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास सुरक्षा मुद्दों के कारण काम में व्यवधान के चलते वीजा आवेदनों पर कार्रवाई करने में अस्थायी रूप से असमर्थ हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu