पूर्व सहायिका ने विन डीजल पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Dec 2023 08:53 PM
पूर्व सहायिका ने विन डीजल पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार विन डीजल पर उनकी पूर्व सहायिका एस्टा जोनासन ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यह घटना वर्ष 2010 की है जब वह अभिनेता के साथ काम कर रही थीं. एस्टा जोनासन ने बृहस्पतिवार को लॉस एंजिलिस में एक मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि डीजल ने 2010 में अटलांटा के एक होटल में उसका यौन शोषण किया था. मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि उसने होटल के कमरे से भागने की कोशिश की लेकिन अभिनेता ने उसे दबोच लिया तथा उसके साथ जबरदस्ती की.

इस घटना के कुछ घंटों बाद डीजल की बहन सामंथा विंसेंट ने जोनासन को नौकरी से निकाल दिया था. मुकदमे में कहा गया है कि जोनासन को लगा कि वह ”कचरे का एक टुकड़ा” है और उनका आत्म सम्मान पूरी तरह ”चकनाचूर” हो गया था. मुकदमे में आरोप लगाया गया है, ”यह स्पष्ट है कि उन्हें इसलिए नौकरी से निकाला गया था कि अब उनका कोई काम नहीं रहा – विन डीजल ने अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए उनका इस्तेमाल किया और उन्होंने इसका विरोध किया था.” बहरहाल, विन डीजल के वकील ने इस आरोप का पूरी तरह खंडन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu